फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक संघ ने रिटायर कर्मचारियों को नौकरी देने का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने रिटायर्ड कर्मियों को आधे वेतन पर दोबारा नौकरी पर रखने का विरोध किया है। श्रमिक संघ के कार्यालय में हुई सभा में केंद्रीय सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया ने कहा कि रिटायर्ड कर्मियों के कारण नियमित कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है। वहीं रेलवे में अप्रेंटिस कर रहे साढ़े तीन लाख युवा नौकरी के इंतजार में हैं। कहा- कुछ रेल नेता इस नीति का फायदा उठाकर दोबारा नौकरी करने आ रहे हैं। सभा में अलख राय, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र पाल, श्रीकृष्ण वर्मा, रविंद्र कन्नौजिया आदि पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता मनोज शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें