फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर को निगम में होगा धरना, सपा पार्षद दल के नेता ने दिया नोटिस 

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नर और नगर आयुक्त को ज्ञापन देने के बाद सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल ने एक दिसंबर को नगर निगम में धरने के लिए नगर आयुक्त को नोटिस देकर सूचना भेजी है।
विज्ञापन

चौपट सफाई व्यवस्था, यूनिपोल, स्ट्रीट लाइट एवं विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के विरोध में एक दिसंबर को नगर निगम में धरने को लेकर सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल ने नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव को नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि निगम का बोर्ड गठित हुए करीब साल भर होने जा रहा है लेकिन शहर में विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम ने पांच महीने से बोर्ड की बैठक भी नहीं कराई है और बीडीए का चुनाव भी नहीं हुआ है। बता दें कि सोमवार को राजेश अग्रवाल ने इन्हीं समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया था और फिर मंगलवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। अब धरने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें