उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल 65वीं यूपी स्टेट एंड इंटर जोनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लखनऊ, इलाहाबाद और गाजियाबाद के खिलाड़ियों का जलवा रहा। सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल में मेजबानों ने भी दमखम दिखाया। बरेली के नकुल गुप्ता ने यूथ ब्वॉयज में सत्यम गुप्ता को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब मंगलवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
ब्वॉयज के प्री-क्वार्टर फाइनल
आगरा के हार्दिक ने लखनऊ के सत्यम मिश्रा को 3-1, लखनऊ के दिव्यांश ने गाजियाबाद के अक्षत त्यागी को 4-0, इलाहाबाद के राहुल सिंह ने गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा को 4-3, गाजियाबाद के सार्थक सेठ ने एसआरई के अंश को 4-1, लखनऊ के गौतम ने मुरादाबाद के अंश कपूर को 4-2, कानपुर के अभिषेक यादव ने गाजियाबाद के पार्थ को 4-0, गाजियाबाद के अभिनव ने इलाहाबाद के अमित को 4-0 से हराया।
जूनियर ब्वॉयज प्री क्वार्टर फाइनल
गाजियाबाद के अक्षत त्यागी ने आगरा के साहिल को 3-0, गाजियाबाद के शिवम ने इलाहाबाद के उज्ज्वल राय को 3-2, लखनऊ के दिव्यांश ने गाजियाबाद के दक्ष को 3-1, एसआरई के अंश ने आगरा के आशुतोष को 3-0 से हराया।
क्वार्टर फाइनल
गाजियाबाद के अक्षत ने वहीं के ही शिवम को 3-0, लखनऊ के दिव्यांश ने एसआरई के अंश को 3-0, गाजियाबाद के पार्थ ने लखनऊ के आदर्श को 3-0, गाजियाबाद के विभोर ने वहीं के ही सार्थ मिश्रा को 3-1 से हराया।
कैडिट वर्ग के रिजल्ट
गाजियाबाद के अरानीश बाना ने मुरादाबाद के युग खन्ना को 3-1, कानपुर के अभिराज ने बनारस के उत्कर्ष को 3-2, इलाहाबाद के अंकित पाल ने आगरा के याज्ञा सिंह को 3-2, गाजियाबाद के मनन ने बनारस के पार्थ को 3-0, इलाहाबाद के वंश खरे ने लखनऊ के श्रेय सिंह को 3-0, गाजियाबाद के अक्षत ने बरेली के जय पावा को 3-1, एसएलएन के चौरसिया ने एसएलएन के ही श्रेय को 3-1, गाजियाबाद के रैना ने इलाहाबाद के अथारी श्रीवास्तव को 3-0 से हराया।
जूनियर बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल
इलाहाबाद की अंबिका ने गाजियाबाद की अनन्या को 3-0, इलाहाबाद की वैष्णवी ने लखनऊ की एलीना मिश्रा को 3-0, आगरा की सुहानी ने कानपुर की ईशा को 3-1 से हराया।
क्वार्टर फाइनल
इलाहाबाद की अंबिका ने इलाहाबाद की वैष्णवी को 3-0, गाजियाबाद की माहिका ने आगरा की सुहानी को 3-0, गाजियाबाद की राधा ने आगरा की वर्तिका को 3-2, मुरादाबाद की सुहाना ने इलाहाबाद की सृष्टि को 3-0 से हराया।