फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कंडक्टर को पकड़ा तो रोडवेज बस ड्राइवरों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर महिला यात्री और बस कंडक्टर के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में ड्राइवरों ने बसों का संचालन ठप कर दिया और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एआरएम ने ड्राइवरों को समझाकर जाम खुलवाया और बसों का संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन

कृष्णानगर, बुलंदशहर निवासी अनीता गौड़ अपनी मित्र निधि गुप्ता के साथ पुराने रोडवेज पर पहुंची और बस की जानकारी करने लगीं। इस पर कंडक्टर ने कहा कि बस बुलंदशहर के बस अड्डे पर नहीं जाएगी बल्कि बाईपास से होकर निकलेगी। महिला ने कहा कि उसे बस अड्डे पर ही जाना है को कंडक्टर ने उसे बस में बैठाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि धक्कामुक्की और मारपीट होने लगी। इस पर महिला ने यूपी-100 पुलिस बुला ली। पुलिस कंडक्टर को पकड़कर कोतवाली ले गई और उसके खिलाफ महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला का आरोप है कि कंडक्टर ने उसे जूते से पीटा। इसके विरोध में ड्राइवर और कंडक्टरों ने बसों का संचालन ठप कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एआरएम तरुण कुमार बिसेन और चीनी प्रसाद पहुंच गए। उन्होंने स्टाफ को समझाकर बसों का संचालन शुरू कराया। एआरएम तरुण बिसेन का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कंडक्टर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस ने बस कंडक्टर बेवर, मैनपुरी निवासी पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें