फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में ओवरऑल चैंपियन बना बरेली

Fri, 05 Oct 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरेली गर्ल्स और ब्वॉयज दोनों ग्रुप में जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बना। ब्वॉयज में पीलीभीत दूसरे स्थान पर रहा तो गर्ल्स में शाहजहांपुर दूसरे स्थान पर रहा। सबसे खराब प्रदर्शन बदायूं की टीम का रहा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल की टीम में चुना गया।
विज्ञापन

सीनियर ब्वॉयज ग्रुप में सिंगल्स के फाइनल में बरेली के जुनैद अंसारी ने पीलीभीत के तंजील को 30-17 से हराया। बरेली के नमन ने भी अपना मुकाबला जीता। डबल्स में नमन और जुनैद की जोड़ी ने पीलीभीत के तंजील और आसीर की जोड़ी को 30-13 हराकर फाइनल जीता। इससे पहले पीलीभीत के खिलाड़ियों ने शाहजहांपुर को 2-0 से हराया था। सब जूनियर बालक वर्ग में पीलीभीत में कुछ फर्जी खिलाड़ी होने के कारण फाइनल मुकाबले नहीं हुए और बरेली के अरशद और ध्रुव विजेता बने। इससे पहले बरेली के खिलाड़ियों ने बदायूं और शाहजहांपुर के खिलाड़ियों को हराया था। वहीं गर्ल्स ग्रुप में भी बरेली की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सीनियर के फाइनल में बरेली की काव्या ने शाहजहांपुर की शिप्रा को 30-7 से हराया। डबल्स में बरेली की काव्या और स्मिता की जोड़ी ने शाहजहांपुर की शिप्रा और स्मृति को 30-13 से हराया। सब जूनियर के फाइनल में बरेली की सानिया ने पीलीभीत की कनक को 30-7 से हराया। डबल्स में बरेली की खुशी और सोनिया की जोड़ी ने शाहजहांपुर की कनक और काजल को 30-13 से हराया। बरेली के सामने बदायूं के खिलाड़ी टिक भी नहीं पाए और बड़े अंतर से बरेली ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के शुभारंभ जेडी डॉॅ. प्रदीप कुमार और डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा और आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने किया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद, शाहिद रजा, डीके की प्रधानाचार्य डॉ. रामश्री, प्रणय कुमार, देवेश चौधरी, रीता शर्मा, नीलम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मंडल की टीम का चयन
सीनियर बालक : जुनैद अंसारी, नमन गांधी, विशाल सिंह, रिषभजीत, नित्यांशु।
सब जूनियर बालक : मोहम्मद अरशद, ध्रुव पाठक, माधव शर्मा, नमन कुमार, कुश कुमार
सीनियर बालिका: काव्या, शिप्रा, आयूषी, स्मृति, स्मिता पटेल
सब जूनियर बालिका : खुशी, डॉली, अर्पिता, इल्मा खान, सानिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें