बरेली। सरकार ने सूक्ष्म उद्योगोें को बढ़ावा देने और शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र लाभार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार ने बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण लोग उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।