फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में भर्ती हुए 139 मरीज, नया फीवर वार्ड भी फुल

Fri, 07 Sep 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त मरीजों से जिला अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए हैं। महज चौबीस घंटे के अंदर 139 नये मरीजों को भर्ती किया गया है। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के मुताबिक मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आई सर्जिकल और एल्डरली वार्ड को भी खोल दिया गया है। मलेरिया और टाइफाइड के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 74 बेड की और व्यवस्था की गई है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि एक भी मरीज को वापस नहीं किया जा रहा है। 325 बेड के अस्पताल में गुरुवार को क्षमता से डेढ़ गुना मरीज भर्ती हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें