बरेली। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लोग सस्ता कामचलाऊ हेलमेट खरीद लेते हैं, लेकिन अब वे इन हेलमेट के सहारे बच नहीं पाएंगे। एआरटीओ आरपी सिंह ने इस बाबत जारी आदेश में कहा है कि चेकिंग में जिन लोगों के पास आईएसआई मार्क हेलमेट नहीं होंगे, उनका चालान काटा जाएगा। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को उचित गुणवत्ता वाले आईएसआई मार्क हेलमेट ही लगाने की हिदायत दी है।