फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल के साथ पूरा हुआ हजरत कोहाड़ापीर बाबा का उर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर स्थित दरगाह शरीफ पर चल रहा हजरत कोहाड़ापीर शाह बाबा का चार रोजा उर्स कुल की रस्म के साथ पूरा हो गया। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज के अकीदतमंद भी शामिल हुए।
उर्स की शुरुआत सुबह गुस्ल की रस्म से हुई। इस रस्म को दरगाह का प्रबंधक चौधरी अहमद मियां, शाहदाना वली दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां, सलीम रजा, अकरम रजा ने पूरी कराई। कुरान की तिलावत के बाद सलातो सलाम पेश किया गया। इसके बाद महताब नियाजी, सलीम मेरठी और शमीम कुंदरकी कव्वाल ने बुजुर्गों की शान में कलाम पेश करने के बाद रंग पढ़ा। इसके साथ ही कुल की फातेहा मुफ्ती शमीम अहमद, मौलाना फख्रे आलम, कैफी रजा ने पढ़ी। अंत में अमन और इत्तेहाद के साथ ही आतंकवाद के खात्मे की दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समाज सेवी राम निवास शर्मा, चौकी इंचार्ज अरुण कुमार, कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, मोहम्मद सलीम, सय्यद कैफी, सय्यद एहतेशाम, अहमद रजा, इस्लाम साबिर, मोहम्मद आजाद, अफरोज मियां मुल्ला जी, शुजात उल्ला मोहम्मद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें