फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ पद पर पड़े 101 वोट, 26 को घोषित होंगे परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएचएस) की केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव 2026-27 के लिए सोमवार को 300 बेड अस्पताल परिसर में मतदान हुआ। 127 सदस्यों में से 101 ने शांतिपूर्ण माहौल में मतदान किया। सील बैलट बॉक्स लखनऊ मुख्यालय भेजा जाएगा। 26 जून को परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन

जिला रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. हरपाल सिंह और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी की निगरानी में निर्धारित समय से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष के एक पद के सापेक्ष सात, उपाध्यक्ष महिला के एक पद के लिए चार, उपाध्यक्ष मुख्यालय के एक पद पर दो, उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए 11 दावेदार रहे। महासचिव के एक पद के लिए छह, सह महासचिव के एक पद के लिए पांच, वित्त सचिव के एक पद के लिए पांच, संपादक के एक पद के लिए पांच लोगों ने दावेदारी की।
मतदान से पूर्व मतदाताओं को मतपत्र से मतदान का तरीका बताया गया। सुबह नौ से शाम चार बजे तक 86 मत पड़े थे। चार से छह बजे के बीच 15 और लोगों ने मतदान किया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अखिलेश्वर सिंह, डॉ. अजमेर सिंह समेत अन्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक व अन्य सदस्यों ने भी मत डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें