फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे 101 लोग, संक्रमण बढ़ने की आशंका

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
0 लोग ओमिक्रॉन संक्रमण प्रभावित देशों से आए, शासन ने सभी को ट्रेस करने का दिया आदेश
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी में रह रहा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित, चार परिजन समेत संपर्क में रहे 20 लोग
बरेली। कोरोना की रोकथाम की तमाम कोशिशों के बावजूद बरेली में संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है। मंगलवार को एक और व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की तादाद सात हो गई है। उधर, देर शाम स्टेट सर्विलांस की ओर से चार दिन में विदेश से बरेली लौटे 101 लोगों की सूची जिला प्रशासन और सीएमओ कार्यालय को भेजकर सभी को ट्रेस करने के निर्देेश दिए गए हैं।
आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक एक से चार दिसंबर के बीच बरेली में 101 लोग विदेश से लौटे हैं। इन सभी की सूची स्टेट सर्विलांस की ओर से प्राप्त हुई है। इसके अनुसार एक दिसंबर को 16, दो को 17, चार को 68 लोगों के वापस आने की सूची मिली है। 101 लोगों में से 10 कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए हैं। उन्हें हाईरिस्क कैटेगरी में शामिल किया गया है। शासन से प्राप्त निर्देश के तहत सभी की कोरोना जांच की जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर जीनोम सीक्वेंसिंग होगी।
विज्ञापन

शेष 91 लोगों की सात दिन तक निगरानी की जाएगी। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग लिया जाएगा। बड़ी तादाद में विदेश से वापस आने वालों समेत कोरोना संक्रमित मिल रहे बरेली के लोगों के संपर्क में रहे लोगों को ट्रैक, ट्रेस करने के लिए क लक्ट्रेट स्थित आई ट्रिपल सी समेत विकास भवन के सर्विलांस सेल में स्टाफ बढ़ाया जाएगा।
सूची में दर्ज नंबरों से किया जा रहा संपर्क
विदेश से वापस आने वालों को ट्रैक करने के लिए सूची में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा रहा है। डॉ. गौतम ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति का फोन से संपर्क नहीं होगा तो स्थानीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय कर उनका भी सहयोग लिया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों समेत टीम की तादाद बढ़ाए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने भी इस पर सहमति जता दी है। ताकि कार्य में तेजी आ सके।
वैवाहिक समारोह के दौरान हुआ संक्रमित
फ्रेंड्स कॉलोनी के संक्रमित मिले व्यक्ति से सर्विलांस टीम ने संपर्क किया तो पता चला कि व्यक्ति एक्सपोर्ट का बिजनेस करता है। जो एक दिसंबर को बरेली में ही आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल हुआ था। वहां से वापस आने के बाद चार दिसंबर को गले में तकलीफ शुरू हुई। मेडिकल स्टोर से दवा ली। फायदा न होने पर सात दिसंबर को जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। कॉन्टैक्ट में उसके परिवार के तीन कर्मचारी समेत 16 अन्य लोग रहे हैं। डॉ. गौतम ने बताया कि सभी संदिग्धों की जांच बुधवार को जांच कराई जाएगी।
एनआरआई प्रकरण : लैब के जवाब का इंतजार
पिछले दिनों संक्रमित मिले कैंट के एनआरआई युवक के सैंपल में हुए खेल पर फिलहाल दोनों लैब संचालकों में से किसी ने भी सीएमओ के नोटिस का जवाब नहीं दिया है। डॉ. गौतम ने बताया कि जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मंगलवार को निजी लैब के सर्किट हाउस चौराहा स्थित कलेक्शन सेंटर पर छापा मारा। लैब टेक्नीशियन गैरहाजिर मिला। मौके पर कोई दस्तावेज भी नहीं मिले।
विज्ञापन

44394 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
कोविड संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच मंगलवार को कोरोना टीकाकरण अभियान में 44394 लोगोें को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 7905, 45 पार के 19386 लोगों को कोविशील्ड और 17103 लोगों को कोवाक्सिन की डोज लगाई गई, जो 52 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 85.37 फीसदी लोगों को वैक्सीनेट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें