फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से 10 साल की बच्ची की मौत, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुआ हादसा

Fri, 01 Dec 2023 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में 10 साल की बालिका माही साइकिल चला रही थी। तेज रफ्तार से टैंकर आता देख वह सड़क किनारे खड़ी हो गई, लेकिन टैंकर मोड़ने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
माही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज स्थित परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में साइकिल चला रही दस साल की बालिका माही को बीएल एग्रो के तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक समेत टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। माही अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।

विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी अवनीश तिवारी परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर तीन स्थित एक फैक्टरी में 20 वर्षों से चौकीदारी करते हैं। वह अपने परिवार के साथ फैक्टरी परिसर में बने आवास में रहते हैं। घटना बृहस्पतिवार अपराह्न करीब चार बजे परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर तीन पर हुई। अवनीश की बेटी माही (10) साइकिल चलाने कमरे से बाहर रोड पर पहुंची।

विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी थी बच्ची 
सामने तेज रफ्तार टैंकर को देखकर बच्ची सड़क किनारे अपनी साइकिल रोककर खड़ी हो गई। इसी दौरान हाईवे की तरफ से आए टैंकर ने अचानक मोड़ने के दौरान बच्ची को कुचल दिया। टैंकर की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोड़ते ही टैंकर दो हिस्सों में बंट गया। टैंकर का केबिन और टैंकर अलग हो गया। 

इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। माही कैंफर फैक्टरी परिसर के कंपीटेंट स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। मां रेनू का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता ने बताया कि उन्होंने चालक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। वह चाहते हैं कि उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार को सजा मिले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें