कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों का चयन पर्यटन विभाग के अधिकारी करेंगे। प्रशासन के एक अफसर के मुताबिक कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। सभी तैयारियां भी हो गई हैं। शासन से हरी झंडी मिलते ही घोषणा कर दी जाएगी।
डमरू चौक व महादेव पुल का होगा लोकार्पण
कुतुबखाना पर बने महादेव पुल और डेलापीर पर डमरू चौक का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी है। इसके अलावा कुछ और योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कराया जा सकता है। इसमें स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट और नाथ कॉरिडोर के अलावा बीडीए के प्रोजेक्ट शामिल रहेंगे। लोक निर्माण विभाग के अफसरों को भी कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।