फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बनाएगा कीर्तिमान: सीएम योगी संग 10 हजार लोग एक साथ बजाएंगे डमरू, विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Sat, 02 Mar 2024 07:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: आचार संहिता लागू होने से पहले डमरू चौक और महादेव सेतु के लोकार्पण कराने की तैयारी तेज हो गई है। बरेली कॉलेज मैदान में सात मार्च को सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस मौके पर डमरू बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। 
विज्ञापन
सीएम योगी करेंगे डमरू चौक का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सात मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली आ सकते हैं। इस दौरान शहर का माहौल शिवमय होगा। बरेली कॉलेज के मैदान पर सांस्कृतिक संध्या और नाथ महोत्सव का आयोजन होगा। एक साथ दस हजार लोग एक जैसा परिधान पहनकर डमरू बजाएंगे। इसे विश्व रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। इस कार्यक्रम की ड्रोन से फोटो कराई जाएगी। अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


नाथ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को सीडीओ ने पर्यटन विभाग, बीडीए के अफसरों व बरेली कॉलेज के प्राचार्य के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की। एक अफसर ने बताया कि कार्यक्रम बरेली कॉलेज के मैदान पर होना लगभग तय है। 

दो हजार डमरू लाए गए 
शनिवार को बैठक कर डीएम रविंद्र कुमार इसे अंतिम रूप दे सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां भी चल रही हैं। बीडीए को जिम्मेदारी दी गई है कि दस हजार डमरू की व्यवस्था करें। दो हजार डमरू आ भी गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों का चयन पर्यटन विभाग के अधिकारी करेंगे। प्रशासन के एक अफसर के मुताबिक कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। सभी तैयारियां भी हो गई हैं। शासन से हरी झंडी मिलते ही घोषणा कर दी जाएगी।

डमरू चौक व महादेव पुल का होगा लोकार्पण
कुतुबखाना पर बने महादेव पुल और डेलापीर पर डमरू चौक का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी है। इसके अलावा कुछ और योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कराया जा सकता है। इसमें स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट और नाथ कॉरिडोर के अलावा बीडीए के प्रोजेक्ट शामिल रहेंगे। लोक निर्माण विभाग के अफसरों को भी कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें