फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कल से 20 अगस्त तक बंद रहेंगे शहर के 10 स्कूल-कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उर्स-ए-आला हजरत के मद्देनजर जिलाधिकारी ने 18, 19 और 20 अगस्त को शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार, उर्स में बड़ी संख्या में मुरीदों (श्रद्धालुओं) के आगमन की संभावना है, जिससे शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसको देखते हुए शहर के 10 स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। इसमें इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज, कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, खलील उमा विद्यालय, एसवी इंटर कॉलेज, डीएवी कालीचरण उमा विद्यालय, रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, पीएमएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं।
इसके साथ ही शहर में स्थित यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थान, तकनीकी कॉलेज, महाविद्यालय, आईटीआई और पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थान भी 20 अगस्त को बंद रहेंगे। यदि किसी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या अन्य किसी शिक्षण संस्थान में पूर्व निर्धारित परीक्षा पहले से तय है, तो वह अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें