केपी का दीवाना है धनुष, सीने पर गुदवा रखा है टैटू
हिस्ट्रीशीटर से सभासद बने रिठौरा निवासी केपी यादव के गुर्गों की तादाद काफी है। कई युवा उसे देखकर ही बदमाश बने हैं। जेल भेजा गया आरोपी धनुष भी उन्हीं में से एक है। धनुष, केपी को अपना आदर्श मानता है। उसने अपने सीने पर केपी यादव के नाम का टैटू बनवा रखा है। केपी के बुलावे पर ही धनुष और गोला लड़कों को लेकर आए थे। फायरिंग के वीडियो में दोनों की तस्वीरें मिली हैं। वहीं, होटल में की गई पार्टी में भी वे शामिल हुए थे।
प्रेमिका ने किया था आगाह, अब चैटिंग की जांच शुरू
पुलिस ने केपी यादव का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें एक युवती के कई व्हाट्सएप मैसेज पड़े थे। इसमें अखबारों में छपी केपी से संबंधित खबरों की कटिंग भी पड़ी थीं। युवती ने आगाह किया था कि वह बरेली से दूर रहे और होटल में न रुके वर्ना पकड़ा जाएगा। चैटिंग की शब्दावली देखकर लग रहा है कि युवती केपी की प्रेमिका होगी। इसकी भी जांच की जा रही है।