फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गोलीकांड: चंदौसी और रुद्रपुर से लाए गए थे 10 तमंचे, शहर के शातिरों ने मुहैया कराए थे कारतूस

Tue, 02 Jul 2024 05:17 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में बदमाशों ने जिन असलहों का इस्तेमाल किया था, वो संभल के चंदौसी और उत्तराखंड के रुद्रपुर से मंगाए गए थे। केपी यादव के गुर्गों से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है।   
विज्ञापन
बरेली गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में पकड़े गए केपी यादव के गुर्गे धनुष और मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला असलहों की तस्करी भी करते हैं। पुलिस के मुताबिक राजीव राना से प्लॉट पर कब्जे का सौदा पक्का होने के बाद केपी यादव के कहने पर धनुष और गोला ने संभल जिले के चंदौसी और उत्तराखंड के रुद्रपुर से तमंचों की खेप मंगाई थी।

विज्ञापन


40 हजार में 10 तमंचों का सौदा हुआ था। वहीं, शहर के ही तीन शातिरों ने कारतूस मुहैया कराए थे। घटना से एक दिन पहले ही राजीव के भाई संजय को तमंचे सौंप दिए गए थे। केपी ने उस समय धनुष और गोला को कुछ रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए थे। बाकी रुपये कब्जे के बाद देने थे। कब्जे के दौरान ऐसा बवाल हुआ कि केपी समेत बाकी आरोपी अंडरग्राउंड हो गए।

एसपी सिटी राहुल भाटी के मुताबिक पूछताछ में गोला व धनुष ने बताया कि उन्होंने चंदौसी और रुद्रपुर से असलहे मंगाए थे। कारतूस सप्लाई करने वाला एक आरोपी संजय नगर तो दूसरा सतीपुर का निवासी है। उनकी भी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि फायरिंग में कोहाड़ापीर और भोजीपुरा के भी तीन शातिर शामिल थे। उन पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि राजीव राना व आदित्य उपाध्याय पर गैंगस्टर लगाने के साथ ही उनका गैंग चार्ट तैयार किया जाएगा। इससे संबंधित लिखापढ़ी की जा रही है। उनकी संपत्तियों का ब्योरा भी तैयार किया जा रहा है। अवैध कमाई से संपत्तियां बनाने की पुष्टि हुई तो प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर जब्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

केपी का दीवाना है धनुष, सीने पर गुदवा रखा है टैटू
हिस्ट्रीशीटर से सभासद बने रिठौरा निवासी केपी यादव के गुर्गों की तादाद काफी है। कई युवा उसे देखकर ही बदमाश बने हैं। जेल भेजा गया आरोपी धनुष भी उन्हीं में से एक है। धनुष, केपी को अपना आदर्श मानता है। उसने अपने सीने पर केपी यादव के नाम का टैटू बनवा रखा है। केपी के बुलावे पर ही धनुष और गोला लड़कों को लेकर आए थे। फायरिंग के वीडियो में दोनों की तस्वीरें मिली हैं। वहीं, होटल में की गई पार्टी में भी वे शामिल हुए थे। 

प्रेमिका ने किया था आगाह, अब चैटिंग की जांच शुरू
पुलिस ने केपी यादव का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें एक युवती के कई व्हाट्सएप मैसेज पड़े थे। इसमें अखबारों में छपी केपी से संबंधित खबरों की कटिंग भी पड़ी थीं। युवती ने आगाह किया था कि वह बरेली से दूर रहे और होटल में न रुके वर्ना पकड़ा जाएगा। चैटिंग की शब्दावली देखकर लग रहा है कि युवती केपी की प्रेमिका होगी। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें