फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम के मिले 10 नामित पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन की ओर से नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षदों के नामों की घोषणा कर दी गई है। प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद की ओर जारी किए आदेश के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। बरेली नगर निगम के लिए जिन नामों का चयन किया गया है, उनमें भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार, सीबीगंज के ज्ञान प्रकाश लोधी, कानूनगोयान से गौरव सक्सेना, नवादा पुराना शहर क्षेत्र से राम बहादुर मौर्य, बिहारीपुर से सुमित सैनी, जिठौरा से हरीश बाबू वाल्मीकि, लोधी टोला से कमला देवी कश्यप, शाहदाना से वीरेंद्र, गांधीपुरम से हरिओम गौतम, गंगानगर बदायूं रोड से अशोक चौहान और राजेंद्रनगर क्षेत्र से राजीव कुमार गुप्ता के नामों का एलान किया गया है।
इस मनोनयन में क्षेत्रीय संतुलन और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि नगर निगम की बैठकों और विकास कार्यों में अनुभवी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल सके। सरकार के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। विकास योजनाओं को गति देने में और आगामी निकाय चुनाव में इन नामित पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया स्थानीय प्रशासन की ओर से जल्द ही संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें