कानपुर के लिए भी मिलेगी ट्रेन
05306 लालकुआं-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन सात नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक मगंलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को लालकुआं से रात 10 बजे चलेगी। रात 12:06 बजे बरेली जंक्शन आएगी और एक बजे बदायूं पहुंचेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:10 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी।
05305 कानपुर अनवरगंज-लालकुआं विशेष ट्रेन का संचालन आठ नवंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और सोमवार को होगा। यह ट्रेन कानपुर अनवरगंज से सुबह 8:55 बजे चलने के बाद दोपहर 2:12 बजे बदायूं, 3:35 बजे बरेली जंक्शन और शाम छह बजे लालकुआं पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, सोरों, कासगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ और कन्नौज में होगा।
दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन की भी समयसारिणी जारी
05023/05024 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन का संचालन पांच नवंबर से चार दिसंबर तक प्रत्येक रविवार और सोमवार को होगा। 05023 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को रात 8:55 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन तड़के 6:20 बजे बरेली आएगी और दोपहर 12:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 05024 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दोपहर 4:30 बजे दिल्ली से चलकर रात 9:05 बजे बरेली और अगले दिन सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन भी बरेली से गुजरेगी
05115/05116 छपरा-आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन आठ से 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। 05115 छपरा-आनंद विहार पूजा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को शाम 5:45 बजे छपरा से चलकर दूसरे दिन सुबह 6:50 बजे बरेली आएगी और 11:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05116 आनंद विहार-छपरा पूजा स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 2:45 बजे आनंद विहार से चलकर शाम 7:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 9.30 बजे छपरा पहुंचेगी।