फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-शाहाबाद-भमोरा मार्ग के लिए 10 करोड़ आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निर्माणाधीन बरेली-शाहाबाद-भमोरा-बिलारी मार्ग के लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। मार्ग के 47 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये की योजना मंजूर हुई थी। इस पर काम अभी तक जारी है। अवशेष कार्य को पूरा करने के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि 43 किलोमीटर हिस्से में चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है। चार किलोमीटर हिस्से में चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाना है। शासन ने बजट आवंटित कर दिया है। इसलिए अब कोई अड़चन नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें