फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में 10 मुकदमे दर्ज

Sun, 08 Jan 2017 01:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से  समय सीमा समाप्त होते ही जिला प्रशासन ने आचार संहिता का डंडा चलाकर अभियान के पहले दिन दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इनमें फरीदपुर एसडीएम ने दर्जा राज्य मंत्री यासीन उस्मानी की कार से लाल बत्ती उतरवाई । वह उस कार से लखनऊ जा रहे थे।  मीरगंज एसडीएम अर्चना द्विवेदी ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं रुहेलखंड विवि में इतिहास विभाग के अध्यक्ष श्याम बिहारी की कार में लगा भाजपा झंडा उतरवा दिया और एमवी एक्ट में चालान करा दिया।
विज्ञापन

दर्जा राज्य मंत्री यासीन उस्मानी कार में लाल बत्ती लगाकर  लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में  एसडीएम पारस नाथ मौर्य ने उनकी कार से लाल बत्ती उतरवा दी। इस दौरान दोनों में नोकझोंक भी हुई मगर एसडीएम पारस नाथ मौर्य ने उनकी एक नहीं सुनी।  जलालाबाद से आ रहे भाजपा नेता राजबहादुर की कार से हूटर, फतेहगंज के चेयरमैन शब्बीर बेग की कार में सपा का झंडा और बसपा प्रत्याशी विजय पाल की कार से भी झंडा बैनर भी उतरवाए।  
लखनऊ की तरफ से आ रहे एसपी टेक्निकल की कार को भी रोक दिया । उन्होंने कड़ा ऐतराज किया लेकिन जब वीडियोग्राफी होते देखी तो उनके स्वर बदल गए। वह कार से उतर गए और टीम को बधाई देने लगे। यह भी कहा कि किसी की गाड़ी को मत छोड़ना। चाहे आपका ही अधिकारी क्यों न हो। 
विज्ञापन

एसडीएम सदर अपूर्वा दुबे और सीओ तृतीय आकाश तोमर ने शहर में सपा प्रत्याशी इस्लाम बब्बू का पोस्टर लगाकर प्रचार करते हुए आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले टेंपो चालक अमर निवासी कटरा चांद खां, पारस निवासी कैंट और श्यामवीर निवासी समाधि गौटिया सैदपुर हाकिंस के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप के तहत एनसीआर दर्ज कर ली है।
कारोबारी की कार से सवा लाख पकड़े गए
बरेली। चुनाव के फ्लाइंग स्क्वाड और स्टेटिक टीमों ने आचार संहिता का पालन कराने को कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीगंज पुलिस के साथ चेकिंग टीम के प्रभारी डॉक्टर एनके श्रीवास्तव की अगुवाई में आम्रपाली के पास गाजियाबाद के कारोबारी हारून की कार से सवा लाख रुपये पकड़कर ट्रेजरी में दाखिल करा दिए। जांच पड़ताल के बाद ही कारोबारी को यह रकम मिल पाएगी। 
शनिवार की सुबह टीम ने गाजियाबाद निवासी हारून की आई-20 कार रोककर चेक की तो उसमें 50 और 100 के नोटों में सवा लाख रुपये मिल गए। हारून की बोतल की ढक्कन बनाने का काम करते हैं। उन्होंने हारून से रुपयों के बारे में जानकारी की तो बताया कि उनका माल मॉडल टाउन के राजेश मल्होत्रा के पास आता है। उन्हीं से पेमेंट लेकर आ रहे हैं, लेकिन वह इसका कोई सुबूत नहीं दिखा पाए। प्रभारी निरीक्षक निजाम हुसैन ने बताया कि हारून की रकम को जब्त करके ट्रेजरी में जमा कराकर आयकर विभाग को सूचना दे दी है। जांच पड़ताल के बाद हारून को रुपया मिल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें