बरेली। होली के त्योहार को देखते हुए परिवहन विभाग की तरफ से सोमवार को सेटेलाइट क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग करने वाले 10 बसों का चालान किया गया तो छह बसों को सीज किया गया। इनसे 60 हजार से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया।
उप परिवहन आयुक्त कमल प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चलाया गय, जिसके तहत वाहनों के प्रपत्रों, मानक की जांच, क्षमता से अधिक सवारी, चालक के शराब पीकर वाहन न चलाने के स्थिति की जांच हुई। वाहन के इमरजेंसी गेट व अग्निशमन यंत्र के ठीक होने की भी जांच की गई। अधिक सवारी होने पर एआरएम रोडवेज की सहायता से सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस दौरान कुल 45 बसों की जांच की गई जिसमे 10 बसों का चालान व छह बसों को सीज कर दिया गया। इस मौके पर आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह, आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा, एआरटीओ प्रवर्तन वैभव सोती, यात्रीकर अधिकारी रमेशचंद्र प्रजापति, अजीत प्रताप सिंह, विनय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो