फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बीएड की पूल काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे 1.48 लाख विद्यार्थी

Sun, 06 Nov 2022 07:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक डायरेक्ट काउंसलिंग में भी दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों का 50 हजार से अधिक का रहा है। इसके कई कारण माने गए थे। इस बार भी डायरेक्ट काउंसलिंग में बचे विद्यार्थी शामिल होंगे। राज्य समन्वयक प्रो. पीबी सिंह का कहना है कि पूल काउंसलिंग में 1.48 लाख सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पूल काउंसलिंग सोमवार से शुरू होने जा रही है जो 12 नवंबर तक चलेगी। 13 नवंबर को सीटों का अलॉटमेंट होगा। इस काउंसलिंग के लिए 1.48 लाख विद्यार्थियों को बुलाया गया है, जो अभिलेख अपलोड करेंगे। साथ ही कॉलेजों का चयन करेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि पूल काउंसलिंग में एक लाख से अधिक विद्यार्थी अभिलेख अपलोड करेंगे। यदि आंकड़ा विश्वविद्यालय के अनुरूप रहा तो डायरेक्ट काउंसलिंग के हिस्से में कम ही सीटें आ पाएंगी। डायरेक्ट काउंसलिंग की प्रक्रिया इस काउंसलिंग की सीट अलॉटमेंट के तीन से चार दिन बाद शुरू होगी।

हालांकि, पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक डायरेक्ट काउंसलिंग में भी दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों का 50 हजार से अधिक का रहा है। इसके कई कारण माने गए थे। इस बार भी डायरेक्ट काउंसलिंग में बचे विद्यार्थी शामिल होंगे। राज्य समन्वयक प्रो. पीबी सिंह का कहना है कि पूल काउंसलिंग में 1.48 लाख सीटें आवंटित की गई हैं। विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपनी सीटें भर सकेंगे। अभिलेख अपलोड कर सकेंगे। यदि परिणाम किसी कारणवश विद्यार्थियों को नहीं मिल पाया तो वह प्रोविजनल आधार पर भी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें