फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय छत से गिरीं दो मासूम, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा/पीलीभीत। मोहल्ला हरिजन बस्ती में शनिवार देर शाम भगवत सरन की डेढ़ वर्षीय पुत्री पूर्वी की छत से गिरकर मौत हो गई। जबकि दो वर्षीय भतीजी पलक घायल हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमाटम नहीं कराया। सुबह मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

भगवत सरन ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब सात बजे उसके छोटे भाई अशोक कुमार की छत पर उसकी पुत्री पूर्वी और भाई की पुत्री पलक खेल रही थीं। पास में ही मां लौगश्री बैठीं थीं। खेलते समय पूर्वी और पलक दोनों छत से नीचे सड़क पर गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी होने पर दोनों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से पूर्वी की मौत हो गई। इस पर डॉक्टर से परिवार वालों की नोकझोंक भी हुई। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद परिवार वाले मासूम पूर्वी का शव लेकर घर चले गए। जबकि दूसरी मासूम पलक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें