फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन छात्राओं की प्रतिभा से दमका बाराबंकी का जैदपुर

Fri, 24 Apr 2026 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मादक पदार्थों की तस्करी और आतिशबाजी उद्योग के लिए चर्चित जैदपुर क्षेत्र की तीन बेटियों ने एक ही विद्यालय में पढ़कर प्रदेश की टॉप कर नया इतिहास रच दिया। इनकी सफलता से क्षेत्र के प्रति जिले के लोगों का नजरिया बदला हुआ नजर आया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से आए लोग क्षेत्र के शैक्षिक विकास पर चर्चा करते दिखे। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भी फोन से छात्राओं से बात कर न सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को बधाई दी।
हाईस्कूल की मेरिट में अंशिका, अदिति और परी ने प्रदेश में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाकर यह साबित कर दिया कि मेधा किसी की मोहताज नहीं होती। बस उसे बेहतर मौका मिलने की जरूरत होती है। जैदपुर थाने के बगल ही द मॉर्डन एकेडमी इंटर कॉलेज है।
विज्ञापन

इन छात्राओं ने जैदपुर क्षेत्र, अपने गांव और अभिभावकों का नाम रोशन कर सबका मान बढ़ाया है। हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है। ये तीनों छात्राएं ग्रामीण परिवेश से हैं। वे प्रतिदिन छह से 11 किलोमीटर की दूरी तय करके कॉलेज आती थीं। अंशिका वर्मा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल अंदका से प्राप्त की थी। उन्होंने कक्षा छह से द मॉर्डन एकेडमी इंटर कॉलेज में पढ़ाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें