फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 29 Sep 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली के कुरौली कस्बे में रविवार देर शाम प्रेमिका के कमरे में जैदपुर के बोजा गांव निवासी अभिषेक (22) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। वहीं, अभिषेक की मां ने युवती और उसके साथियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मां नीरज देवी के मुताबिक, 23 सितंबर को अभिषेक आजाद समाज पार्टी के कार्यक्रम में जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह आलापुर-कुरौली स्थित परिचित युवती के कमरे में रहने लगा। रविवार देर शाम उन्हें अभिषेक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली।

मां का आरोप है कि अभिषेक ने उन्हें बताया था कि युवती ने उसे अपने जाल में फंसा रखा है और उससे डेढ़ लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। इसी आधार पर उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवती की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभिषेक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें