मसौली। बाराबकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर के दहेजिया मोड़ के निकट रविवार रात रोडवेज बस को ओवरटेक कर रही कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मसौली निवासी सूरज (38) और सतरिख के छेदा नगर गांव निवासी सुभाष (32) बाइक से मसौली चौराहा जा रहे थे। दोनों को गंभीर दशा में सीएचसी बड़ागांव भेजा गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि कार सवारों की तलाश की जा रही हैं।