बाराबंकी। अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे युवाओं के लिए उद्योग विभाग पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। उपायुक्त, उद्योग केंद्र दिनेश चौरसिया ने बताया कि योजना के तहत पात्र आवेदकों को कारोबार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। निर्धारित प्रक्रिया से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पात्रता के आधार पर ऋण स्वीकृत होगा।