फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अभ्युदय कोचिंग से सफलता की ओर बढ़ रहे युवा

Fri, 10 Apr 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में अपने सपनों को साकार किया है। जिले के श्रीधर पांडेय और प्रियंका वर्मा ने इसमें उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
विज्ञापन


श्रीधर पांडेय कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर बने हैं, वहीं प्रियंका वर्मा नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुई हैं। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना युवाओं को समान अवसर प्रदान कर रही है। प्रदेश भर में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों ने प्रतिभाशाली युवाओं को अपने सपने साकार करने का मंच दिया है।

निशुल्क कोचिंग की सुविधाएं
कोचिंग सत्र के दौरान अभ्यर्थियों को निशुल्क हॉस्टल और भोजन की सुविधा मिलती है। उन्हें लाइब्रेरी और नियमित कक्षाओं का लाभ भी मुफ्त में मिलता है। विषय विशेषज्ञ नियमित रूप से कक्षाएं लेते हैं और मुख्य परीक्षा पर ध्यान देते हैं। उत्तर लेखन का अभ्यास और मॉडल टेस्ट भी कराए जाते हैं।
विज्ञापन


अभ्युदय योजना का विस्तार
अभ्युदय योजना प्रदेश के 75 जिलों में 166 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से संचालित हो रही है। इसके तहत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इनमें यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई और नीट जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। एनडीए और सीडीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी निशुल्क कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें