बाराबंकी। क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच की दीवानगी हर किसी पर छाई हुई है। खासकर युवाओं में खासा उत्साह और फाइनल मुकाबल को लेकर जश्न में डूबे हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारत की जीत के लिए पूजा-अर्चना की। क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में खेला जाएगा। क्रिकेट की दीवानगी हर किसी पर छाई हुई है।
फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट खेल प्रेमियों का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले पर सभी की निगाहें लगी हैं। शनिवार को स्टेडियम आए खिलाड़ियों में फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
क्रिकेट खिलाड़ी अनुराग, कीर्ति, सार्थक, मंजोत सिंह, यशवीर सिंह, कुशाग्र आदि का कहना है कि रविवार को वह टेलीविजन पर मैच देखेंगे। खिताबी मुकाबला देखने के लिए आवास विकास में विशेष तैयारियां की गई हैं। क्रिकेट खिलाड़ी विहान चौधरी ने कहा कि टीम इंडिया बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी की नतीजा है कि टीम अजेय बनी हुई है। अहमदाबाद में लय बरकरार रखते हुए भारत एक फिर विश्व विजेता बनेगा।