फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डेंगू से युवक व बुखार से मासूम की मौत

Fri, 20 Oct 2023 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में डेंगू व बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी डेंगू और बुखार से दो लोगों की जान चली गई। 20 दिनों में चार लोगों ने डेंगू की चपेट में आकर दम तोड़ दिया है। वहीं डेंगू जैसे लक्षण वाले बुखार के चलते 19 लोग जान गंवा चुके हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन मौतों का कारण डेंगू और बुखार को मानने से साफ इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू से एक युवक और उसके जैसे लक्षण से मासूम ने दम तोड़ दिया। शहर के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी विकास मिश्रा (40) की डेंगू के कारण मौत हो गई। परिजनों के अनुसार तेज बुखार के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लगातार प्लेटलेट्स कम हो रही थीं। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सुबह उनकी मौत हो गई। उधर, रामनगर क्षेत्र के सिरौलीकला निवासी आरोही (4) की मौत डेंगू जैसे लक्षण वाले बुखार के चलते हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे बीते कई दिनों से बुखार था और प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही थीं। जिले में डेंगू और बुखार से मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके बावजूद विभाग मरीजों की मौत का कारण डेंगू को नहीं मान रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिले में बृहस्पतिवार को 313 लोगों की डेंगू जांच की गई। इनमें शहर क्षेत्र के छह और देवा, टिकैतनगर, जाटाबरौली व सिरौलीगौसपुर का एक-एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा टीम को घुंघटेर, सतरिख, देवा, रामनगर, सूरतगंज, जाटाबरौली, टिकैतनगर, हैदरगढ़ व सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में कुल 106 बुखार के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन





बरती जा रही सतर्कता
डेंगू और बुखार को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। विकास को बुखार, कमजोरी व पेट में खिंचाव के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। लगातार दस्त के बाद सुधार न होने से मौत हुई है। वहीं आरोही की मौत उल्टी व दस्त के कारण होना बताया जा रहा है। इसके अलावा लगातार मरीजों की जांच व दवाओं के लिए सभी स्थानों पर टीमें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें