फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरहिया मजरे विशुनपुर निवासी दीपक कुमार यादव (30) बुधवार को देर रात काम से वापस घर जा रहा था। तभी बबुरिहा पुल के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी देवा पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिशुनपुर चौकी प्रभारी सौम्य जायसवाल ने बताया कि जिस वाहन से टक्कर हुई है। उसका पता अभी नहीं लग सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें