फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दीवार गिरने से युवक की मौत

Wed, 30 Oct 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मृतक- यशवीर
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बीमार बेटे की झाड़-फूंक कराने गांव आए युवक पर दीवार भरभराकर गिर गई। आनन-फानन उन्हें सीएचसी टिकैतनगर लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के तेलवारी गांव निवासी यशवीर सिंह (37) कई वर्षों से लखनऊ में रहते थे। उनका पुत्र पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ में इलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं हुआ तो यशवीर अपने पुत्र को लेकर दो दिन पहले गांव आ गए। यहां वह झाड़-फूंक करा रहे थे। सुबह घर के सामने रखे छप्पर के नीचे सफाई करने के दौरान दीवार अचानक गिर गई। इससे यशवीर मलबे के नीचे दब गए। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से जख्मी युवक को सीएचसी टिकैतनगर लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यहां लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक खेती बाड़ी करते थे, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए लखनऊ में रहकर नौकरी करने लगे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी भी है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया जिला अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। अब तक कोई लिखित सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें