सफेदाबाद। शहर कोतवाली में सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर रात करीब 12 बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान थाना सतरिख़ अंतर्गत परेठिया गांव के ननकऊ यादव के पुत्र संजय यादव (31) के रूप में हुई।
बताया जाता है की युवक अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था रात में वह बाइक से वापस आ रहा था। अभी यह नहीं मालूम हो पाया है कि युवक स्वयं ट्रेन के आगे कूदा या दुर्घटना का शिकार हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)