फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवक ने दी जान, पत्नी समेत पांच पर एफआईआर

Sat, 28 Feb 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला गांव में शुक्रवार सुबह युवक हलीम (28) का शव उनके घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका पाया गया। परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों की प्रताड़ना व पिटाई से आहत हलीम ने जान दे दी। पुलिस ने पत्नी, सास, दो साले समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला निवासी पिता बाबू ऊर्फ सलीम का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व बेटा हलीम अपनी पत्नी रेहाना को लेने उनके मायके सीतापुर के इटौला थाना महमूदाबाद गए थे। जहां रेहाना और उसकी मां कमरूल, भाई शब्बीर, उसकी पत्नी व ससुर अमीर हसन ने पिटाई कर दोबारा मुंह न दिखाने की बात कही थी। वहां पुलिस आई और बेटा घर वापस आया, लेकिन वह अवसाद में चल रहा था। शुक्रवार की सुबह हलीम ने रोजा के कारण परिवार के साथ सहरी की और कमरे में चला गया। जहां उसने बेल्ट को फंदा बनाकर लटक गया। जानकारी होते ही परिजन उनको फतेहपुर सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें