बाराबंकी। जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बालिकाओं व किशोरियों को मिल रही सुविधाओं, उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा। उन्होंने कहा कि किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास बहुत जरूरी है।
जिला जज ने बालिकाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देने के साथ कहा कि किसी भी बीमारी या आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा अधिकारी से समन्वय बनाए रखा जाए। ने पर बल दिया गया। इसके साथ ही शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षण सामग्री में सुधार तथा नियमित कक्षाओं के संचालन हेतु निर्देशित भी किया। निरीक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत, आकांक्षा गुप्ता व जिला प्रोवेशन अधिकारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)