फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसौली क्षेत्र में युवक को वाहन ने रौंदा

Wed, 28 Oct 2015 12:35 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली थानाक्षेत्र के नयागांव निवासी 18 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र रामकुमार मंगलवार की शाम अपनी बाइक से मसौली बाजार गया हुआ था। बाजार से लौटते समय जैसे ही अवधेश गोंडा मार्ग पर पहुंचा तभी वहां किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने युवक को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन



हालत गंभीर होने के चलते युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों की माने तो युवक बिना हेलमेट पहने हुए बाइक चला रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। एसओ मसौली रायसिंह यादव का कहना है कि जिस वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें