फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर से टकराकर गिरा बाइक सवार, मौत

Wed, 28 Oct 2015 12:32 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार एक युवक सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से टकरा कर नीचे गिर गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को सीएचसी लेकर जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे के समय युवक ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन



सतरिख कस्बे के मोहल्ला मलकियाना के रहने वाले 22 वर्षीय मोहम्मद अजीज मंगलवार सुबह बाइक से लखनऊ जा रहा था। तभी क्षेत्र के ही अख्तियारपुर गांव के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से अजीज की बाइक टकराकर पलट गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों द्वारा सीएचसी सतरिख पहुंचाया गया।


सीएचसी में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। एसओ जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि सड़क पर बना स्पीड ब्रेकर ज्यादा ऊंचा है जिससे बाइक टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें