फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवक की मौत के बाद युवती लापता, नदी किनारे मिले चप्पल

Sun, 11 Oct 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़/सुबेहा। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद सुबेहा क्षेत्र में उसकी रिश्तेदारी की एक युवती लापता हो गई। गोमती नदी किनारे युवती के चप्पल, पानी का डिब्बा और चाकू मिलने से मामला गंभीर हो गया है। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवती के भाई ने बताया कि नौ अक्तूबर को उसकी बहन शौच जाने की बात कहकर प्लास्टिक के डिब्बे में पानी लेकर घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। तलाश के दौरान गांव से करीब 800 मीटर दूर गोमती नदी के किनारे उसके चप्पल, पानी का डिब्बा और चाकू मिला। शनिवार को भाई की तहरीर पर सुबेहा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई।

सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि नदी से कुछ दूरी पर चप्पल मिलने के कारण युवती के पानी में कूदने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें