बाराबंकी। शहर के घोसियाना मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय भोलू एक महीने से लापता है। बेटे की तलाश में उसकी मां शांति कई दिनों से दर-दर भटक रही हैं। रविवार को शहर कोतवाली के बाहर मिलीं शांति ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी करता था। उसकी शादी हो चुकी है। नौ अक्तूबर को वह देवा रोड से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। मां ने आशंका जताई कि उनके बेटे को गायब किया गया है। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)