रामनगर। कोतवाली क्षेत्र के महादेवा-भैरमपुर मार्ग पर मधवाजलालपुर गांव के पास कोहरे के कारण डायल 112 की पीआरबी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। क्षेत्र में हलचल मच गई। घटना को लेकर सीओ गरिमा पंत ने बताया कि जानकारी की जा रही है। (संवाद )