फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Tue, 03 Nov 2015 12:15 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर ट्रिपलिंग करते जा रहे तीन युवकों को रास्ते में एक टैंपो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जैदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पडरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



जैदपुर कस्बे के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले तीस वर्षीय सरोज मिश्रा पुत्र शिवकुमार व उनके साथ सूरज और मुजीब तीनों एक बाइक से देवा से लौट रहे थे तभी जैदपुर-बाराबंकी मार्ग पर पंडरा गांव के पास एक टैंपो ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां सरोज की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक मौके पर टैंपो छोड़कर फरार हो गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि बाइक पर ट्रिपलिंग के चलते यह हादसा हुआ है। एसओ ने कहा कि हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें