बेरोजगार युवकों केे सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से करीब पौने तीन लाख रुपये ठग लिए गए। काफी दिन बीतने के बाद भी जब बेरोजगार युवकों को सऊदी नहीं भेजा गया तो उन्होंने पैसा लेने वाले लोगों से अपना पासपोर्ट व पैसा वापस करने को कहा। इस मामले की शिकायत डीएम व एसपी से की गई है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के डड़ियामऊ गांव निवासी मोहम्मद वशीक, मोहम्मद इलियास व मोहम्मद आसिफ और नंदना कला गांव निवासी मोहम्मद अनवर ने डीएम व एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मामले की शिकायत की है।