फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में फांसी लगा दी जान

Fri, 19 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि बिना पोस्टमार्टम के हैंगिग  न होने का दावा कर पुलिस मामले को दबा रही है। शहर कोतवाली के अभय नगर मोहल्ला निवासी अजय प्रकाश रस्तोगी का 21 वर्षीय पुत्र मोहित रस्तोगी सागर इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक करता था। कुछ समय पहले मोहित ने बीटेक की पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते मोहित ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवारीजनों ने जब कमरे में युवक के शव को लटका देखा तो हड़बड़ा गए। आनन फानन में युवक शव को नीचे उतारा गया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मोहित की मौत के पीछे मोहल्ले वाले तरह तरह की अटकले लगा रहे हैं। हालांकि प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि मौके पर गया था। हैंगिग का मामला नहीं है। परिवारीजनों की मानें तो मोहित बीपी का मरीज था। शुक्रवार को बीपी बढ़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें