फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला युवक का शव

Sun, 06 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में मकदूमपुर गांव के पास कुएं में एक युवक का शव मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।    
विज्ञापन

 
कोतवाली शहर क्षेत्र में मकदूमपुर गांव के समीप एक बाग में स्थित कुएं में रविवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला। आसपास के ग्रामीणों ने जब कुएं में शव देखा तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकलाकर स्थानीय लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं लग सका। शव कई दिन पुराना होने के चलते काफी सड़ा हुआ है।

कोतवाल उमेश बहादुर सिंह का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा। कोतवाल ने कहा मृतक की पहचान करवाने के प्रयास के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।       
विज्ञापन

 
कुएं में जिस युवक का शव बरामद हुआ है उसके एक हाथ मेें पट्टी बंधी है और दूसरे हाथ में इंजेक्शन लगवाने वाला वीगो लगा है। मृतक सफेद रंग की बनियान व अंडरवियर पहने हुए है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह युवक किसी घटना में चोटिल हुआ है जिसके बाद इसका इलाज भी कराया गया और फिर कुएं में लाकर शव फेंक दिया गया है। ग्रामीण इसे हत्या की वारदात होने की बात कह रहे है।        

कुएं में दो दिन पहले भी ग्रामीणों ने शव देखा था। इसके बाद लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव की तलाश करवाई थी लेकिन मिला नहीं था। जिसके बाद रविवार को दोबारा शव दिखने पर उसे बाहर निकलवाया जा सका है। हालांकि पूरी हकीकत पुलिस की जांच के बाद ही पता लग सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें