फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सैलून में फंदे से लटककर युवक ने समाप्त की जीवन लीला, लाश देख चीख उठे घरवाले

Thu, 14 Nov 2024 09:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंंकी में युवक का शव सैलून में फंदे से लटका मिला। घरवालों ने देखा तो चीख उठे। हरख चौराहे पर सैलून का संचालन करता था।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में जैदपुर थाना क्षेत्र हरख स्थित एक सैलून संचालक का शव बृहस्पतिवार सुबह सैलून के अंदर ही फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मगर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। चर्चा है कि युवक का किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


नानमऊ गांव निवासी शिवम कुमार (24) बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग स्थित हरख चौराहे पर सैलून का संचालन करता था। बृहस्पतिवार सुबह सैलून पहुंचे शिवम ने एक व्यक्ति की सेविंग की। करीब साढ़े आठ बजे सैलून में काम करने वाला असलम पहुंचा तो शटर आधा बंद था।

छत के कुंडे में फंदे से शिवम का शव लटकता देख असलम चीख पड़ा। कुछ ही देर में बाजार के अन्य दुकानदार भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा। उधर, शिवम के गांव में चर्चा है कि दूसरे गांव की एक युवती से शिवम का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि युवक अविवाहित था। प्रथमदृष्टया आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें