फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी जख्मी

Wed, 01 Jan 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज़ैदपुर (बाराबंकी)। ज़ैदपुर से सिद्धौर की तरफ बाइक से घर लौट रहे फर्नीचर कारीगरों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका साथी जख्मी हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र की सिद्धौर चौकी के तिलिया गांव निवासी रामकिशोर (36) अपने साथी हरीश पुत्र जयप्रकाश के साथ मंगलवार की देर शाम अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैदपुर थाना क्षेत्र भिटौरा लखन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे रामकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया।
हरीश को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना पर मृतक का छोटा भाई मोनू परिजनों के साथ रोते-बिलखते पहुंचा। मोनू ने बताया कि मृतक रामकिशोर व हरीश दोनों साथ में काम करते थे। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी व एक बेटा हैं। हादसे के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें