फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: क्रिकेट खेलते समय आई मौत, देखते ही देखते तोड़ दिया दम... सदमे में साथी; अगले महीने होनी थी शादी

Fri, 09 Jan 2026 07:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में क्रिकेट खेलते समय युवक की मौत हो गई। आंखों से सामने घटी ऐसी घटना से साथी सदमे में हैं। अगले महीने उसकी शादी होनी थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
क्रिकेट मैच। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार को खेलते-खेलते युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर पाकर गांव के लोग भी जमा हो गए। वह परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कैथा गांव की है। गांव निवासी रामसेवक के पुत्र विराट यादव (24) की मौत हुई है। बताया गया कि विराट साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह अचेत होकर गिर गया। साथियों ने इसकी जानकरी उसके परिजनों की दी। 

इसके बाद आनन-फानन उसे बेलहरा में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। युवा पुत्र की मौत से परिजन सदमे में हैं। अगले ही महीने विराट की शादी होने वाली थी। इस घटना से जहां ग्रामीण चिंतित हैं, वहीं साथी स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें