फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: विधवा बहू ने सास को पीटा... फिर फेंका खौलता पानी, जान से मारने का आरोप; पड़ोसी ने पहुंचाया अस्पताल

Fri, 09 Jan 2026 02:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में विधवा बहू ने पहले बुजुर्ग सास को पीटा। इसके बाद उस पर खौलता पानी फेंक दिया। जान से मारने का प्रयास करने का आरोप है। पड़ोसी महिला ने उसे अस्पताल पहुंचाया। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
एंबुलेंस (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में विधवा बहू पर बुजुर्ग सास को जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है। पड़ोसी महिला ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना सतरिख थाना क्षेत्र के बरौली गांव की है। गांव निवासी कमला देवी (70) पर हमला हुआ है। आरोप उसकी विधवा बहू पर है। बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम बहू ने पहले बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उन पर खौलता पानी डालकर मारने की कोशिश की। इससे कमला गंभीर रूप से झुलस गईं। 

चीख सुनकर पड़ोसी राम मिलन की पत्नी आशा देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से बुजुर्ग को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से उन्हें उच्च स्तरीय उपचार के लिए लखनऊ के बर्न सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पड़ोसी आशा सरकारी एंबुलेंस से कमला को लखनऊ तक लेकर गईं। इससे समय पर उपचार संभव हो सका। घटना के बाद से गांव में आक्रोश है। एसएचओ डीके सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें