बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रज्ञापुरम्, लखपेड़ाबाग में शनिवार को एक कमरे में चादर के फंदे से युवक का शव छत से लटका मिला। मृतक की पहचान राष्ट्रहित (25) के रूप में हुई है। जो मूल रूप से देवरिया जिले के गौरीबाजार के निवासी थे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि राष्ट्रहित लखनऊ में नौकरी करते थे और 24 नवंबर को ही शिवकुमार सिंह के घर किराये पर रहने आए थे। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें युवक ने पिता के ऑपरेशन पर हुए खर्च और गंभीर आर्थिक तंगी को आत्महत्या की मुख्य वजह बताया है। उसने यह भी लिखा कि वह अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर पा रहा है और मानसिक रूप से टूट चुका है।
शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल पर भी एक संदेश मिला है, जिसमें उसने लिखा था कि जो बनना चाहता था, बन नहीं पाया... जिंदगी से ऊब गया हूं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है